181 शिकायत पर हुई कार्रवाई, तुलसी नगर सहित कई क्षेत्रों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर181 कंप्लेंट लाइन पर आई शिकायत के आधार पर शनिवार को नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 18 तुलसी नगर से लेकर झांसी चौराहा तक सड़क किनारे बने अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद झांसी चौराहा क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त घोषित किया गया।

अतिक्रमण हटाओ टीम के प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि नगर पालिका टीम द्वारा फतेहपुर चौराहा, झांसी चौराहा, पुरानी शिवपुरी और फिजिकल क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए कब्जों को हटाया गया।


अधिकारी खरे ने बताया कि 181 पर लगाई गई शिकायतों के निराकरण में उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई है। अतिक्रमण हटाओ योजना के अंतर्गत लगातार कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है। नगर पालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)