कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग;पोहरी परियोजना अधिकारी पर मीडियाकर्मी से अभद्रता, मारपीट का आरोप

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पोहरी परियोजना अधिकारी पर एक मीडियाकर्मी से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है। यह मामला जनसुनवाई में की गई एक शिकायत से जुड़ा है। मीडियाकर्मी धर्मेंद्र शर्मा ने 30 सितंबर को जनसुनवाई में पोहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।

इसी शिकायत के संबंध में परियोजना अधिकारी अमित यादव ने 15 अक्टूबर को शर्मा को अपने कार्यालय बुलाया। शर्मा का आरोप है कि यादव ने उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया, गाली-गलौच की और मारपीट करने का प्रयास किया। मीडियाकर्मी ने इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है।

इस घटना के बाद, अन्य मीडियाकर्मियों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने परियोजना अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मीडियाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)