हादसे के समय ट्रॉली में बैठे सभी ग्रामीण सुरक्षित रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोलारस पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में चल रहे सिंध नदी पुल निर्माण की क्रेन और जेसीबी की मदद से पलटे ट्रैक्टर को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि हादसे में कोई भी ट्रॉली की चपेट में नहीं आया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि यह सिर्फ हादसा बनकर रह गया और कोई घायल नहीं हुआ।