शिवपुरी में मजदूर को पांच लोगों ने मिलकर पीटा:ऋण के पैसे न लौटाने पर घेरकर की मारपीट, एफआईआर दर्ज

Nikk Pandit
0
फोटो में युवक पर लात घूसे बरसाते नजर आ रहे हैं आरोपी

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र की टीला रोड पर उधारी के पैसे नहीं लौटाने पर एक मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ग्राम बमरौली निवासी आकाश पुत्र भजनलाल जाटव (27) ने करैरा थाने में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जातिगत गालियों की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
       मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया।

आकाश ने बताया कि घटना गुरूवार सुबह लगभग 10 बजे हाईवे टीला रोड पर हुई। आरोपियों में नीतू लोधी, नेपाल लोधी, आकाश लोधी, बृगभान लोधी और छोटू लोधी शामिल थे। उन्होंने आकाश को रास्ते में रोककर पैसे वापस मांगते हुए गाली-गलौज की और जातिगत अपशब्द बोले। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमीन पर पटककर जूतों और लात-घूंसे से पीटा।

आस पास के लोगों ने युवक को बचाया

मारपीट में आकाश के बाएं हाथ की बाजू, बाएं पैर की जांघ और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के दौरान छोटू लोधी भी गाली देता रहा। आकाश ने बताया कि जब वह चिल्लाया तो पास से गुजर रहे करैरा निवासी आशीष यादव और आकाश जाटव निवासी दवरा टीला मौके पर आए और उसकी मदद की।

आकाश ने आरोपियों की ओर से धमकी भी मिलने की बात कही कि यदि उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो भविष्य में उसकी जान को खतरा होगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)