सागर शर्मा शिवपुरी: शिवपुरी ! दिनांक 11.10.25 को फरियादी उम्र 40 साल नि0 ग्राम बिलोकला थाना देहात जिला शिवपुरी ने अपनी नाबालिक भतीजी को संदेही अभिषेक प्रजापति निवासी बगरोही थाना साहगढ जिला सागर के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना देहात पर अपराध क्र.364/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
जानकारी के मुताबिक:अपह्रत वालिका को मुखबिर की सूचना एवं सीडीआर के आधार पर ग्राम रिछोडा थाना गुनार जिला पन्ना म०प्र० से कल दिनांक 14.10.25 को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी अभिषेक प्रजापति को गिरफ्तार कर आज दिनांक 15.10.25 को माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका - निरी. जितेन्द्र सिंह मावई, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रआर दीपचंद्र, आर सकील, आर अरुण मेवाफरोस, आर0 बदन सिंह, म०आर० गायत्री मुदगल, आर देशराज गुर्जर, आर0 नाहर सिंह, आर0 प्रमोद कुशवाह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।