सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले की अमोला पुलिस ने बीती रात अवैध हथियार तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
जिले में अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा
थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, शराब, गांजा और स्मैक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सलैया से शिवपुरी आ रहे इन आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने जिंदा कारतूस, पिस्टल बरामद किए
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवप्रताप सिंह बुंदेला (24) निवासी ग्राम गुड़ा, (झांसी) गोलू उर्फ निखिल सोनी (23) निवासी बामोरकला और कृष्णपाल शर्मा उर्फ टिंकू शर्मा (19) निवासी जुंगीपुर, पिछोर के रूप में हुई है। शिवप्रताप के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले है। वहीं गोलू के पास से दो जिंदा कारतूस और एक पल्सर बाइक मिली है। पुलिस ने कृष्णपाल के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए है।
पुलिस आरोपियों के नेटवर्क का पता कर रही
तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 243/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर उनके अवैध नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।