शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत,गुना के युवक ने खाई चूहे मारने की औषधि

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में गुना जिले के एक 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवपुरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मूल रूप से भिंड जिले का निवासी था

मृतक की पहचान शिवाजी सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भिंड जिले का निवासी था। दो साल पहले उसने गुना जिले के रूठियाई निवासी एक युवती से विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी के साथ उसके मायके रूठियाई में ही रह रहा था, जहां उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है।

किसी काम से गुना गया था

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले शिवाजी किसी काम से गुना गया था। वहां हाट रोड पर उसने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

शिवपुरी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)