सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उपसंचालक अभियोजन कार्यालयों की नई कार्यालय व्यवस्था लागू की गई है।
कार्य की सुविधाओं और विभागीय प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उन्हें नए भवनों का आवंटन किया गया है। इस निर्णय के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय, जो अब तक कलेक्ट्रेट परिसर के पास जिला आबकारी कार्यालय के सामने था, अब नगर पालिका परिषद शिवपुरी के पास स्थित जिला उद्योग केंद्र के पुराने भवन में चलेगा।
वहीं, उपसंचालक अभियोजन कार्यालय जिला न्यायालय परिसर से महिला एवं बाल विकास विभाग की रिक्त इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा।
डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि भवनों की स्थिति, विभागीय आवश्यकताएँ और उपलब्धता को ध्यान में रखकर यह नया आवंटन किया गया है।