सूचना मिलते ही नगर पालिका शिवपुरी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग लगने से पहले ही धधकते कबाड़ पर पानी डालकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
यह ट्रक शिवपुरी शहर से कबाड़ एकत्रित कर ग्वालियर की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज के पास अज्ञात कारणों से ट्रक के अंदर रखे कबाड़ से धुआं उठने लगा था। समय पर की गई कार्रवाई के कारण आग फैल नहीं पाई और कुछ देर बाद ट्रक को सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया।