पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से मारा-पीटा,शिवपुरी में युवक के सिर में चोट,ग्वालियर रेफर; रुपयों के लेनदेन का विवाद

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम छितरी से मंगलवार रात का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती नजर आ रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा विवाद डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

जानकारी के मुताबिक बड़ेरी गांव के देवी सिंह सोलंकी ने अपने साले बल्ली वैश्य को करीब 10 हजार रुपए उधार दिए थे। मंगलवार रात जब उन्होंने रुपए मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर बल्ली वैश्य के तीनों बेटे विकास, आकाश और गोलू भी मौजूद थे। देवी सिंह का भांजा छोटू परिहार भी वहीं था।

कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। जब छोटू ने अपने मामा को बचाने की कोशिश की तोबल्ली वैश्य और उसके बेटों ने मिलकर उस पर लाठियों से हमला कर दिया। झगड़े में छोटू के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे सीहोर अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया।

पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डायल 112 की पुलिस मौके पर मौजूद थी, फिर भी दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलती रहीं। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस ने मौके पर सही समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)