शिवपुरी में दंपती को डेढ़ घंटे बंधक बनाए रखे बदमाश;घर में घुसकर पति-पत्नी को बंधक बनाया, जेवर लूटे:मारपीट भी करने का आरोप

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में शुक्रवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक जैन दंपत्ति को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बदमाशों ने घर में घुसकर दंपत्ति के साथ मारपीट कर और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश जैन और उनकी पत्नी रात करीब 12 बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने दंपत्ति को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया।

पीड़ित प्रकाश जैन ने बताया कि वे गांव में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बदमाशों को घर में कोई नगदी नहीं मिली, लेकिन वे उनके पुस्तैनी सोने की चेन, कान की बाली, बिछिया और मंगलसूत्र लूटकर ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर खनियाधाना थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)