पिछोर में आज होगी नारद मोह लीला

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर के छोटा बाजार स्थित रामलीला मैदान में हनुमान अभिनय मंडल के तत्वाधान में 70 वर्षों से चली आ रही, रामलीला का आयोजन 24 अक्टूबर शुक्रवार से 4 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन 24 अक्टूबर को फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन मंडल द्वारा रामलीला को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रामलीला का मंचन बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा किया जाएगा। जिसमें पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया जाएगा। 

यह रामलीला हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है। जिसके लिए समिति द्वारा साफ सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर हनुमान अभिनय मंडल के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)