नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें : पंडा

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद द्वारा गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाना हम सभी का संकल्प है और इस दिशा में सफाई कर्मचारियों का योगदान सबसे सराहनीय है।

नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा ने सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव के साथ मिलकर सभी सफाई कर्मचारी व कार्यालयीन स्टाफ का सम्मान किया और उन्हें उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष श्रीमती पंडा ने कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका रीढ़ के समान होती है और प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता बनाए रखने में इनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे शुभ पर्व पर यह सम्मान समारोह उन कर्मयोगी साथियों को समर्पित है,

 जो निस्वार्थ भाव से नगर को सुंदर बनाए रखने में हमेशा संलग्न रहते हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के समस्त पार्षद गण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)