सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन अवैध शराब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में दिनांक 01.05.2025 को फरियादिया ने अपनी नाबालिक लडकी उम्र 14 साल के संदेही सागर आदिवासी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के सबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी
जिस पर से अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 137(2) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना दिनांक 21.10.2025 को नाबालिक अपह्रता उम्र 14 साल निवासी करोदी कालोनी शिवपुरी को दस्तयाब किया जाकर कथनो के आधार पर प्रकरण मे धारा 64(2) एन, 65 (1), 87, बीएनएस 5 (एल)/6, ¼ पाक्सो एक्ट ईजाफा की गई प्रकरण मे दिनांक 23.10.25 को आरोपी सागर आदिवासी पुत्र बादाम आदिवासी उम्र 19 साल निवासी करौदी कालौनी शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक निरोध मे भेजा गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन सिह यादव, उनि भावना राठौड प्रआर.504 उदल गुर्जर, महिला आर. 1028 रानी तोमर, महिला आर. 1025 अंजली, महिला आर. 1072 रुबी तोमर।