सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक में राठखेड़ा बिजली फीडर पर रविवार रात ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने 33 केवी मेन लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
सालोदा, सरजापुर और बसई गांव के ग्रामीण रात करीब 9 बजे राठखेड़ा फीडर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें लंबे समय से पंप लाइन की बिजली नहीं मिल रही है और आबादी वाले क्षेत्रों में भी थ्री फेस बिजली उपलब्ध नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न मिलने से खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने घरों की बिजली आपूर्ति बंद रखने को तैयार हैं।
हालांकि, ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि खेतों के लिए कम से कम 8 घंटे की थ्री फेस बिजली आपूर्ति हर हाल में चाहिए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।