सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुश्ती का उद्देश्य ग्वालियर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था।
यह खिलाड़ी संभाग स्तर पर प्रदर्शन करेंगे
प्रतियोगिता में से शासकीय महाविद्यालय करेरा से आसिफ जाटव और भूपेंद्र सिंह जाटव का चयन हुआ। वहीं शासकीय महाविद्यालय नरवर से आशीष गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर, पिछोर महाविद्यालय से विकास गुर्जर और जयभगवान जाटव का चयन हुआ।
कोलारस महाविद्यालय से नैना शर्मा और करेरा महाविद्यालय से ऋषिका साहू का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे।
खेल अधिकारी व महाविद्यालय के प्राचार्य मौजूद रहे
कार्यक्रम का आयोजन खेल प्रभारी डॉ. संदीप चौरसिया के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव दुबे, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. बी. के. राय, कुश्ती कोच जितेंद्र चौरसिया, निर्णायक डॉ. केशव यादव, डॉ. शिवानी तिवारी, डॉ. नरेंद्र पाठक सहित कॉलेज स्टाफ और विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. राजीव दुबे ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं