सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर मे लोगों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे बाजार मे बड़ी मात्रा मे लोग खरीदारी करने के लिये बाजार मे आ रहे हैं। लोगों की भीड़ अपराधियों के लिये एक मौका होता है और अपराधिक गतिविधियों बाले लोग मौके का फायदा उठाते हुये अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
इसी बात को संज्ञान मे रखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र मे पुलिस की उपस्थित बनाये रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ आज बाजार मे उतरे एवं शहर के मुख्य बाजार व भीड़ भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी कोतवाली एवं अन्य पुलिस बल के साथ बाजार मे भ्रमण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बाजार मे भ्रमण करते हुये लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर व्यपारियों से चर्चा की एवं बाजार मे खरीदारी करने आये लोगों से भी बात-चीत की गयी साथ ही उनके सुझावों को सुनते हुये पुलिस द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के बारे मे बाताया।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुये जिले वासियों को दीपावली त्योहार की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं हाथ ठेले वालों से दीपावली के लिए दीपक खरीदे।