"स्वच्छ शहर;स्वस्थ नागरिक दौड़े हिमवीर

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर जब तक हम फिट नहीं रहेंगे और शहर को स्वच्छ नहीं रखेंगे, तब तक कैसे फिटनेस और स्वच्छता का संदेश दे सकेंगे? लोग इसके प्रति जागरूक हों और जन चेतना आए, इसी लिए दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान" के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।

शुक्रवार सुबह महेश कलावत, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के नेतृत्व में हिमवीर पदाधिकारियों ने "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान" के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 की शुरुआत की। कालूराम मीणा, द्वितीय कमान, दूरसंचार वाहिनी द्वारा "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान" को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की गई। यह दौड़ कैंप परिसर से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौक से होते हुए पुनः वापस आईटीबीपी कैंपस तक आयोजित की गई। फिट इंडिया फ्रीडम रन के माध्यम से आम जनता को फिटनेस व स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)