बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत
पहला हादसा मुंगावली-मछावली रोड पर कारोठा तिराहा (घुटाई) के पास हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में देहटा निवासी रामकुमार लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार छोटी डमरौन निवासी अतिथि शिक्षक पंकज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रामकुमार अपने भाई को करंट लगने की सूचना मिलने पर बाइक से गांव जा रहे थे।
'आई लव करैरा' चौराहे पर दो कारें भिड़ीं
दूसरा हादसा 'आई लव करैरा' चौराहे पर हुआ, जहां दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक कार भोपाल नंबर की और दूसरी हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
देखिए तस्वीरें...