सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन अवैध शराब , अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं सी एस पी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में दिनांक 1.5.2025 को फरियादिया ने अपनी नाबालिक लडकी उम्र 14 साल के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी अपह्रत बालिका नाबालिक होने से अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 137 (2) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना दिनांक 21.10.2025 को नाबालिक अपह्रता उम्र 14 साल निवासी करोदी कालोनी शिवपुरी को दस्तयाब कर विधिक कार्यवाही कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन सिंह यादव, उनि भावना राठौड़, प्रआर.504 उदल गुर्जर, महिला आर. 1028 रानी तोमर, महिला आर. 1025 अंजली।