सागर शर्मा शिवपुरी:खबर ग्वालियर में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा के समर्थन में सवर्ण समाज ने शुक्रवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इसमें अनिल मिश्रा पर दर्ज एफआईआर रद्द करने और भीम आर्मी के कुछ सदस्यों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने अनिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज अपराध क्रमांक 027/2025 (धारा 323, 353(2), 196 (1) बीएनएस) बिना सही जांच और कानून के खिलाफ किया है। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया।
समाज ने प्रशासन से कहा कि अनिल मिश्रा पर दर्ज एफआईआर तुरंत रद्द की जाए और भीम आर्मी के उन सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई की जाए जो समाज में जातिगत भेदभाव फैलाते हैं। ज्ञापन सौंपने से पहले सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग तात्याटोपे पार्क में इकट्ठा हुए। वहां से रैली निकालकर उन्होंने एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा।