खाद न मिलने पर किसानों नाराज;पोहरी-बैराड़ में किसानों का घंटो चक्काजामःSDM-तहसीलदार ने समझाइश देकर खुलवाया मार्ग

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में खाद संकट दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यूरिया और डीएपी की कमी से परेशान किसानों ने गुरुवार को बैराड़ में तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। वहीं पोहरी में भी आईटीआई के पास खाद वितरण केंद्र के बाहर किसानों ने शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर चक्काजाम किया। तहसीलदार और एसडीएम के आश्वासन दिलाने के बाद किसानों ने खोला जाम।

किसानों ने जताई नाराजगी

किसानों का कहना था कि वे कई दिनों से खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद मिलने का नाम नहीं। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही टोकन बांटने और जल्द वितरण शुरू करने का भरोसा दिया। जिसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।

                 किसानों ने लगाया चक्काजाम।

पोहरी में SDM ने खुलवाई सील दुकानें

पोहरी में भी स्थिति ऐसी ही रही। आईटीआई के पास खाद केंद्र पर किसानों ने शिवपुरी-पोहरी रोड पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि यूरिया और डीएपी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे SDM अनुपम शर्मा ने सील पड़ी खाद दुकानों को खुलवाने और वहीं से वितरण कराने के निर्देश दिए। किसानों को टोकन देकर खाद देने का आश्वासन मिला, तब जाकर जाम खुला।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)