राधौगढ़ पहुंचकर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में सदस्यता ली:शिवपुरी में बदरवास के 70 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक के लगभग 60 से 70 भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शनिवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इन सभी लोगों ने राधौगढ़ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में इस सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाई।

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी।

विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया कि कांग्रेस में शामिल हुए ये सभी कार्यकर्ता कई पीढ़ियों से भाजपा से जुड़े थे, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद इन लोगों ने उनसे संपर्क किया और उनकी समस्याओं का समाधान हुआ, जिससे उनका विश्वास बढ़ा।

कुशवाह ने दावा किया कि हजारों अन्य लोग भी उनके संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। इस घटनाक्रम को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए एक बड़ा सियासी नुकसान और कांग्रेस के लिए शक्ति बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)