सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती को हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेहरूजी के जीवन, संघर्ष और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू ने लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विकासशील भारत की नींव रखकर देश को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, करैरा के पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, चंद्रकांत शर्मा (मामा), साहब सिंह कुशवाह सेवा दल प्रदेश महासचिव अनिल उत्साही, प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाते कांग्रेसी।