एसपी राठौड़ भारत गौरव सेवा सम्मान से सम्मानित

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय देने वाले पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, अमन सिंह राठौड़ को मानव हितों के लिए कार्यरत सेवाभावी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा भारत गौरव सेवा सम्मान 2025 के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी के निर्देशन में संगठन के मेडिकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी. के. शर्मा ने एसपी की कार्यप्रणाली पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया।सभी ने मिलकर भारत गौरव सेवा सम्मान 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री राठौड़ को मा ल्यार्पण करते हुए प्रदान किया। इसी तरह की पुलिस कार्यप्रणाली बनाए रखने की आशा भी व्यक्त की गई। इस सम्मान समारोह में संगठन के विजय कुमार मौर्य, शशिकांत पाण्डे, डॉ. विनोद गोस्वामी, डॉ. देवेन्द्र पाण्डे, डॉ. महेन्द्र कोठारी, डॉ. अशोक पाराशर, पं. रामप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार राठौर, महेश कुमार शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)