थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एमपीडीपीके एक्ट में तुरंत कार्यवाही करते हुये लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी को 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पोहरी के गोवर्धन थाना में फरियादी भालाराम पुत्र धन्नाराम गुर्जर उम्र 50 साल नि० ग्राम मुरकासनी थाना बोरूंदा जिला जौधपुर राजस्थान हाल ग्राम बसई थाना गोबर्धन ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 21.12.2025 को शाम करीब 04.00 बजे को मैं अपनी भेड बकरियां चराकर डेरा पर लोट रहा था, जैसे ही मैं डेरा के पास पहुंचा तभी मोनू कुशवाह और सोनू कुशवाह नि० गोबर्धन के मोटरसायकल से आये और मुझे लाठी दिखाकर मेरी एक बकरी को जबरन उठाकर मोटरसायकल पर रखकर जाने की कोशिश की तो बकरी को हमारे द्वारा छुड़ाया गया ।

जिसकी रिपोर्ट पर से थाना गोवर्धन पर अप.क्र. 100/2025 धारा-309(5) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध मे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये,

उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन मे घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपीगण 01. मोनू कुशवाह पुत्र मांगीलाल कुशवाह उम्र 26 साल निवासी ग्राम गोवर्धन, 02. सोनू पुत्र मोहन लाल कुशवाह उम्र 20 साल निवासी ग्राम गोवर्धन जिला शिवपुरी को कायमी के 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया जाकर जेल भेजा गया ।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोवर्धन उप निरी. राघवेंद्र सिंह यादव, सउनि बीएस जादौन, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक सुनील बिमल, आरक्षक रफीक खान, आरक्षक मलाखान, आरक्षक अजीम खान की भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)