कोतवाली पुलिस व्दारा दो पेटी अवैध शराब कीमती 10000रु. का विक्रय करता पाया जाने पर दो आरोपियों के विरुध्द धारा 34(1) आवकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की एवं एक मोटर सायकिल कीमती 100000रु. की जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 21.12.25 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मटका पार्क के पास शराब विक्रय करने की नियत से खडे है

सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को मटका पार्क तरफ रवाना किया तो दो व्यक्ति मोटर सायकिल पर बैठे दिखे जो पुलिस को अपनी ओर आता देख अपनी मोटर सायकिल स्टार्ट कर भागने लगे जिन्हे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा दोनो व्यक्तियो के नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम 1. राहुल रावत पुत्र हरज्ञान रावत उम्र 22 साल नि0 माढौ थाना तेंदुआ 2. राजकुमार जाटव पुत्र बालू जाटव उम्र 21 साल नि० माढौ थाना तेंदुआ का होना बताया मोटर सायकल पर बीच में रखे हुये थैला को चैक किया तो दो पेटी शराब पायी गयी एक पेटी में 50 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के व एक पेटी में 50 क्वार्टर मसाला शराब के पाये गये जो कुल कीमती 10000रु. के जप्त किये जिन्हे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से ले जा रहे थे एवं अपराध में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल कीमती 100000 लाख रुपये की जप्त की आरोपीगण से मौके पर शराब जप्ती की कार्यवाही की गयी बाद आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 771/25 धारा 34 (1) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर0 806 बृजेश जादौन, आर0 309 शिवकुमार मीणा, आर0 1032 अजय यादव विशेष भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)