पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी सिरसौद को टीम बनाकर आरोपी की गिरप्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 07.12.2025 को थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबोलिया एवं थाना सिरसौद की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी संतोष जाटव को ग्राम रायचंद खेडी में शासकीय स्कूल के पास से गिरप्तार किया एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खटिया की पाटी को जप्त किया गया है ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुवोलिया, सउनि जगदीश भिलाला, सउनि ब्रजपाल सिंह तोमर, प्रआर0 बलवंत पाल, प्रआर0 सत्यवीर सिंह जादौन, प्रआर0 ब्रजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक मुकेश परमार, आरक्षक प्रांशू जादौन, आर0 शत्रुघन यादव, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक मनोज कुमार एवं आरक्षक चालक रमेश कमल की विशेष भूमिका रही।