शिवपुरी जिले के संगेश्वर गांव में शॉर्टसर्किट से मकान में आग लगीःलाखों का सामान जला;लकवाग्रस्त व्यक्ति को पड़ोसियों ने बचाया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव में सोमवार रात एक मकान में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि पड़ोसियों की सूझबूझ से एक लकवाग्रस्त व्यक्ति की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, दारा प्रसाद शर्मा उर्फ दारा सिंह लकवाग्रस्त हैं। घटना के समय वे घर के बाहर बैठे थे, जबकि उनके परिजन पास के एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान मकान के एक कमरे में शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई।

आग की लपटें देखकर दारा प्रसाद किसी तरह कमरे तक पहुंचे, लेकिन अपनी शारीरिक स्थिति के कारण बाहर नहीं निकल सके। उनकी हालत देख पड़ोसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग ने कुछ ही देर में कमरे में रखे टीवी, कूलर, फ्रिज, कपड़े, नगदी और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)