अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पिछोर पुलिस को दिनांक 30.05.25 को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 27/28.05.25 की दरम्यानी रात शादी समारोह में आरोपी द्वारा एक दुनाली बंदूक से हर्ष फायर किया गया जिससे आमजन का जीवन संकट में पड गया हर्ष फायर का वीडियो भी वायरल हुआ था जिस पर थाना पिछोर पर अप.क्र. 320/25 धारा 125 बीएनएस का कायम किया गया था दौराने विवेचना प्रकरण में इजाफा धारा 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट की गई एवं आरोपी के कब्जे से एक लायसेंसी दुनाली टोपीदार बंदूक को जप्त किया गया तथा एक आरोपी से बंदूक का लायसेंस जप्त किया गया है।
सराहनीय कार्यवाही- निरी. उमेश उपाध्याय, उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. चालक मनीष गोस्वामी, आर.637 कमल सिहं गुर्जर, आर. 1039 भूपेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही ।