शिवपुरी में दो अलग-अलग सड़क हादसेः नेशनल पहलवान घायल, दूसरे युवक को सिर में गंभीर चोट

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले हादसे में नेशनल स्तर की कुश्ती की तैयारी कर रहे एक पहलवान को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरे हादसे में बाइक सवारों की टक्कर से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पहला हादसा शिवपुरी जिले के सिंह निवास गांव के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (क्रमांक UP 78 HN 4133) ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल की पहचान 22 वर्षीय मस्तराम यादव पुत्र शिवदयाल यादव के रूप में हुई है, जो बैराड़ थाना क्षेत्र के ऊंचा बनेरा गांव के निवासी हैं।

मस्तराम यादव रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से शिवपुरी दूध बेचने आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया।
जानकारी के अनुसार, मस्तराम एक पहलवान हैं और राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे थे। इस गंभीर चोट के कारण उनकी खेल तैयारियों पर भी असर पड़ा है। उन्हें इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां रविवार शाम 4 बजे तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में समेल के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। इसमें तीन बाइक सवार युवकों ने सामने से आ रहे एक अन्य युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान छोटू खान पुत्र खुदा बख्श के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भांडेर का निवासी है और वर्तमान में शिवपुरी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने मामा के घर रह रहा था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)