अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आज दिनांक 22.12.25 को आरोपी दंगल चंदेल को थाना लाकर कडाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी सुरेन्द्र परिहार के साथ गोदाम में तोडफोड कर चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी दंगल चंदेल पुत्र लक्ष्मण चंदेल उम्र 26 साल निवासी एसवाया थाना बैराड हाल कृष्ण पुरम कालोनी शिवपुरी के कब्जे से चोरी किया मशरुका जप्त किया गया व गिरफ्तारसुदा आरोपी को माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया गया । माननीय न्यायालय से आरोपी दंगल चंदेल को जेल भेजा गया ।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई थाना प्रभारी देहात, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक आदेश धाकड, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक देशराज गुर्जर, आरक्षक बलवीर सेंगर, आरक्षक कौशलेन्द्र रावत, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक प्रमोद कुशवाह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है ।