प्लास्टिक शेड और लोहे की जाली तोड़ी, पुलिस बोली-सुराग मिले, जल्द पकड़ लेंगे चोर:शिवपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में सीसीटीवी तोड़कर नकदी चोरी

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में गौशाला रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाया, तोड़फोड़ की और उसमें रखी नकदी चुरा ली। यह गोदाम महावीर नगर निवासी नितेश अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल का है, जिसका उपयोग मसाला और तेल पैकिंग के लिए होता है। शनिवार शाम को गोदाम बंद किया गया था। रविवार सुबह करीब 9 बजे जब गोदाम खोला गया, तो अंदर का दृश्य देखकर संचालक हैरान रह गए।

चोर दूसरी मंजिल की छत पर लगे प्लास्टिक शेड को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने लोहे की जाली तोड़ी और निचली मंजिल पर पहुंचे। गोदाम में बने दो कार्यालयों में जमकर तोड़फोड़ की गई। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर नकदी लेकर फरार हो गए। गोदाम संचालक का कहना है कि गोदाम में दो लाख से ज्यादा नकदी रखी हुई थी।


गोदाम में रखी नकदी को चोर ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, डीवीआर जब्त किया

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डीवीआर जब्त कर लिया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)