एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया,थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहीयों के संबंध मे निर्देश दिये

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले में रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 20-21.12.2025 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना पिछोर का औचक निरीक्षण किया । एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये ।
1. रात्रि ड्यूटी में प्रआर भगवती व आर हेमंत बाथम थाने पर उपस्थित मिले।

2. थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक कर टीप अंकित की गई।

3. थाने की हवालात को चैक किया जिसमे में कोई बंदी नहीं पाया गया।

4. थाना पिछोर पर उपलब्ध सभी सीसीटीवी केमरे चैक किये चालू पाये गये।

5. रात्रि गश्त में लगे चौकी प्रभारी हिम्मतपुर धर्मेंद्र गुर्जर व बल को सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए ।

6. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया ।

7. वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया ।

8. थाना परिसर का भ्रमण किया साफ सफाई का जायजा लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)