थाना देहात पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर अपहरण एवं बलात्कार करने के अपराध में फरार आरोपी देवेन्द्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दिनांक 12.02.23 को फरियादी उम्र 40 साल निवासी ग्राम रायश्री थाना देहात जिला शिवपुरी ने थाना देहात पर अपनी नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी, जिस पर से थाना देहात पर अपराध क्र.36/23 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना दिनांक 15.2.25 अपहृता को दस्तयाब किया जाकर अपहृता के कथन कराये गये, बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 376 (2) एन, 376(3), 370, 120बी भादवि, 5एल/6 पाक्सो एक्ट इजाफा का इजाफा किया गया ।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधों के जल्द से जल्द निकाल हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे अपराधों पर रोक लगाने हेतु तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिये लगातार बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रकरण महिला संबंधी व अत्यंत संवेदनशील होने से घटना की प्रकृति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये, तत्काल टीम तैयार कर अपराध सदर का फरार आरोपी देवेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर उम्र 34 साल निवासी जनकपुर थाना सिविल जिला मुरैना म.प्र को मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 20.12.25 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त ट्रक मय कागजात के जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल शिवपुरी दाखिल किया गया ।

सराहनीय भूमिका- निरी. जितेन्द्र सिंह मावई, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्र०आर० देवेन्द्र सेन, प्र० आर दीपचंद, आर0 अरुण मेवाफरोस, आर० बलवीर सिंह, आर० देशराज, आर0 सचेन्द्र शर्मा, आर0 बदन सिंह, आर, नाहर सिंह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)