आर्मी टीम जांच के लिए ले गई, दिसंबर के महीने में ये दूसरी घटना:शिवपुरी में DRDO का मौसम परीक्षण बैलून गिरा

Nikk Pandit
0
आर्मी की टीम ने बैलून की जांच-पड़ताल की और उसे अपने साथ श्योपुर ले गई।

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के नरौआ गांव में शनिवार सुबह एक परीक्षण बैलून गिर गया। यह बैलून रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का बताया जा रहा है, जिसे मौसम परीक्षण के लिए श्योपुर से छोड़ा गया था। बैलून में कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही सीहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैलून को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद आर्मी की एक टीम भी गांव पहुंची, जिसने बैलून की जांच-पड़ताल की और उसे अपने साथ श्योपुर ले गई।


            बैलून में कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

दिसंबर में एयर बैलून गिरने की दूसरी घटना

ग्रामीणों के मुताबिक, यह बैलून नरवर तहसील के नरौआ गांव में किसान खेरु पुत्र हरनाम सिंह रावत के खेत में गिरा। खेत में अचानक विशाल बैलून गिरने से आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यह बैलून नियमित मौसम परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा था और इसके गिरने से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने में डीआरडीओ के एयर बैलून गिरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 6 दिसंबर को इसी तरह का एक बैलून सिरसौद थाना क्षेत्र के ख्याबदा गांव में भी गिरा था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)