चौकी खोड थाना भौंती पुलिस द्वारा 03 माह से अपह्रत नाबालिक बालिका को निरंतर प्रयास कर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर के न्यायालय पेश किया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिला शिवपुरी में अपहृत नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है ।

उक्त निर्देशों के पालन में अति० पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती को टीम गठित कर अपहृत नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया !

इसी तारतम्य में दिनांक 01.12.25 फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिस पर से अप.क्र. 375/25 धारा 137(2) बी.एन.एस.एस कायम कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायमी के उपरांत आज तक अपहृता बालिक की दस्तयाबी के प्रयास अनेक स्थानों पर किया गया ।

आज दिनांक को मुखबिर की सुचना पर नाबालिक बालिका को से दस्तयाब किया गया। वाद आरोपी अजय कोली पुत्र नंदकिशोर कोली उम्र 30 साल निवासी ग्राम धमधौली थाना सीहोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायाल पेश किया गया।

महत्वपुर्ण भूमिका – निरीक्षक धनश्याम भदोरिया थाना प्रभारी भौती ,उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड, प्रआर. प्रदीप गुर्जर , आर.रवि शर्मा , आर.दुर्गविजय रावत ,आर. वीरेन्द्र बाथम , आर.ब्रजेश माहौर , सैनिक भागीरथ , सैनिक हनुमंत
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)