उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.01.2026 को दिनारा पुलिस द्वारा घटना स्थल खुदावली दावरभाट के कच्चे रास्ते पर पहाडिया के पीछे से मुखबिर की सूचना पर से आरोपी गजेन्द्र पुत्र लखन रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम खुदावली थाना दिनारा के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि रविन्द्र सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी, प्रआर0 हिमांशु चतुर्वेदी, आर0 दीपक मांझी, आर0 पवन राठौर, आर0 संतोष पाठक, आर0 शिवम यादव की सरहानीय भूमिका रही ।