खेत में लाठियां तो अस्पताल में एक-दूसरे पर पटके कुर्सी, स्ट्रेचर-बोरिंग के दौरान खेत के मालिकाना हक पर शुरू हुआ था विवाद-पुलिस ने 15 आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक प्रकरण

Nikk Pandit
0
     फोटो-अस्पताल में एक दूसरे को पीटते लोग 

सागर शर्मा शिवपुरी:करैरा थानांतर्गत ग्राम रमगढ़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत में बोरिंग के दौरान खेत के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में पहले तो दोनों पक्षों में खेत पर ही जमकर लाठियां चलीं। इसके बाद दोनों पक्ष घायल होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 15 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जितेन्द्र गुर्जर पुत्र मोहन सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम रमगढा शुक्रवार की सुबह अपने खेत में बाेरिंग मशीन से बोर करवा रहा था। इसी दौरान वहां से उसी के परिवार के राजकुमार उर्फ करिया, हटे गुर्जर, राजेन्द्र उर्फ भदौरिया, मेहताव सिंह गुर्जर आए और जितेंद्र से बोले की तू खेत में मशीन क्यों चलवा रहा है। इस पर जितेंद्र ने कहा कि यह खेत मेरा है, मैं जो चाहे करूं, तुम्हें क्या है।

वहीं मेहताव सिंह गुर्जर व उसके साथ आए लोगों ने ने खेत को अपने कब्जे वाला बताया। इसी बात पर वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष जब उपचार करवाने के लिए करैरा अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा और दोनों पक्षों ने का खून खौल उठा और दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां, स्ट्रेचर आदि से हमला कर दहशत फैला दी।

इस झगड़े के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों सहित अस्पता का स्टाफ वहां से भाग गया। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर आरोपित राजकुमार उर्फ करिया गुर्जर, हटे गुर्जर, राजेन्द्र उर्फ भदौरिया गुर्जर, मेहताव सिंह गुर्जर, जयेन्दर उर्फ निहाल गुर्जर, विकाश गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ गुल्ली गुर्जर निवासी ग्राम रमगढा के खिलाफ। वहीं मेहताव गुर्जर की शिकायत पर आरोपित हरचरन गुर्जर, रामवरन गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर हरकिशन गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, राजवीर गुर्जर, निहाल गुर्जर, मोहन गुर्जर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)