जिससे वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। नगर पालिका ने पाइप लाइन को तो सही कर दिया, लेकिन इसके पखवाड़े भर बाद भी इस गड्ढे को सही कराने की ओर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में यहां पर आए दिन बच्चे खेलते हुए पानी से भरे इस गड्ढे में गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते रोज एक बच्चा गिर गया था, जिसे लोगों ने बाहर निकाला। आज फिर से एक बच्चा गड्ढे में जा गिरा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।
लोगों का कहना है कि अगर यहां सार्वजनिक स्थल और भीड़ भाड़ वाली जगह नहीं होती तो अब तक कोई न कोई बहुत बड़ा हादसा घटित हो चुका होता। लोगों के अनुसार यहां से स्कूल बसें जब निकलती है तो उनका एक पहिया गड्ढे के अंतिम छोर तक आ जाता है।
किसी दिन अगर बस के बजर से यह किनारा टूट गया तो हादसा होना तय है। वार्डवासियों के अनुसार उन्होंने इसकी शिकायत जब वार्ड पार्षद से की तो उसने बजट का रोना रोते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।
इनका कहना है-वह गड्ढा अब तक क्यों सही नहीं किया गया है, मैं पता करता हूं। संबंधित से जानकारी लेने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इशांक धाकड़सीएमओ, नपा