थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 315 बोर का देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी गौरव यौगी को गिरफ्तार किया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध हथियार से अपराध करने की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के क्रम मे दिनांक आज 18.01.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी के पास भितरबार रोड पर एक व्यक्ति अबैध कट्टा लिये अपराध करने की नियत से खडा है।

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान केन्द्रीय विध्यालय आईटीबीपी के पास भितरबार रोड पर पहुचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खङा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकङा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गौरव यौगी पुत्र किशोरी लाल योगी उम्र 22 साल नि0 ग्राम चरखा थाना भितरवार ग्वालियर का होना बताया

 जिसकी तलाशी लेने पर अपनी कमर मे दाहिने तरफ पेंट में एक देशी 315 बोर की (कट्टा) रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 39/26 धार 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि राधेश्याम शिवहरे, आर. 900 विकाश भराद्वाज, आर. 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर0 1165 मत्स्येन्द्र सिहं थाना करैरा की मुख्य भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)