तभी से मैं अपनी लड़की की तलाश अपनी रिश्तेदारीयो व आस पास के गांव में कर रहा हूँ परंतु मेरी लड़की के बारे में कोई भी पता नहीं चला है, कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 07/26 धारा 137 (2) वी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अति०पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड व एस.डी.ओ.पी. पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुऐ उक्त निर्देशो के तारतम्य में दिनांक 18.01.26 को थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिंह कुशवाह मुखविर सूचना पर से नावालिक अपह्नता उम्र 17 साल को दस्तयाब किया गया।
सराहनीय योगदान - उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिह कुशवाह, सउनि नारायण सिह वंजारा, आर. दीपक मौर्य, म.आर. पूजा प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज