जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटेलाल पुत्र मुन्नालाल सोनी उम्र 32 साल निवासी फतेहपुर थाना कोतवाली जिला शिवपुरी को होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन सट्टा अंक पर्ची एक डाँट व 810रु. नगद जप्त किये सट्टा अंक पर्ची के बारे में पूछताछ की तो व्दारा सट्टा खिलवाना स्वीकार किया बाद आरोपी का जुर्म जमानती होने से मौके पर नोटिस देकर रुकसत किया गया बाद आरोपी के अप.क्र. 66/25 धारा 4क सट्टा एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस की इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 643 शैतान, आर0 803 बृजेश जादौन, आर0 1032 अजय यादव की विशेष भूमिका रही।