जानकारी के अनुसार, मुड़ेरी गांव निवासी वीरेंद्र रावत शनिवार सुबह अपने खेत पर नहाने गए थे। बोरवेल की मोटर चालू करने के लिए जैसे ही उन्होंने स्टार्टर का बटन दबाया, बिजली के तार उनके संपर्क में आ गए। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद की। वे वीरेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
देहात थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक वीरेंद्र रावत अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।