थाना अमोला द्वारा स्मैक तस्कर राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर की शर्तों का उलंघन करने पर जमानत निरस्त कराई गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय शिवपुरी पेश किया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब, गांजा, अवैध आर्म्स एवं स्मैक बैचने वाले व्यक्तियो को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है

दिनांक 25.06.25 को आरोपी राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव पुत्र नायारण जाटव उम्र 22 साल निवासी अमोला नं. 02 थाना अमोला जिला शिवपुरी के कब्जे सें 12 ग्राम स्मैक जप्त कर अपराध क्रमांक 158/25 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट का कायम किया गया था कि उक्त आरोपी को माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा सशर्त जमानत का लाभ दिया गया था । दिनांक 27.11.25 को 23 ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव के विरुद्ध थाना अमोला मे अप.क्र. 260/25 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपी राजकुमार जाटव द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दी गयी जमानत की शर्तो का उल्लंघन करने पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उनि. अंशुल गुप्ता ने आरोपी राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव की माननीय विशेष न्यायालय एन.डी.पी.एस.एक्ट शिवपुरी से जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराकर आज दिनांक 23.01.26 को मुखविर सूचना पर से आरोपी राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव को झांसी शिवपुरी हाईवे रोड अमोला नम्बर 2 कट के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया जहाँ पर आरोपी का जेल वारण्ट बनाया गया आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया !

सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, प्र.आर. बीरवल सिंह, प्र.आर. दीपक उपाध्याय, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. रामनरेश राठौर, आर.चालक मोहित शर्मा, आर. नीतेन्द्र सिहं, की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)