कांग्रेस ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की:बदरवास में रेत चोरी, स्कूल की ईंटें बेचने का आरोप

Nikk Pandit
0

शिवपुरी जिले की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरवास ने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर तहसील प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह इकलौदिया ने सोमवार को तहसीलदार बदरवास को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। इसमें सिंध नदी के घाट पर अवैध रेत चोरी और बदरवास में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल से जुड़ी ईंटों की कथित चोरी की जांच की मांग की।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि सिंध नदी के घाट पर रेत चोरों द्वारा लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। इससे न केवल शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

इसके अतिरिक्त, बदरवास में बन रहे सांदीपनी स्कूल के लिए पूर्व में जिस भवन में स्कूल संचालित होता था, उस भवन की डिस्मेंटल की गई ईंटों को ठेकेदार और स्टाफ की मिलीभगत से बेच दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि इन ईंटों की विधिवत नीलामी की सूचना, अनुमति से जुड़े दस्तावेज और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)