सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत अशफाक खान को मिलेगी बैटरी चलित ई-ट्राइसाइकिल

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र गुना सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की अनुशंसा पर शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक-22 नीलगर चौराहा निवासी अशफाक खान पुत्र बाबूलाल खॉन को बैटरी चलित ई-ट्राइसाइकिल (ली-लोन बैटरी सहित) उपलब्ध कराए जाने हेतु 60 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

उक्त कार्य का क्रियान्वयन आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया जबलपुर (म.प्र.) द्वारा किया जाएगा।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि भारत सरकार सांख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) के अंतर्गत प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

कलेक्टर श्री चौधरी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि शासन के आदेशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)