थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अवैध शराव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दबिश देकर 100 लीटर अवैध कच्ची शराव जप्त कर आरोपी पातीराम जाटव को गिरफ्तार किया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध शराव बनाने एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रन्नौद पुलिस को दिनांक 26/02/2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टोकनी में महादेव मन्दिर के पास में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण कर उसे विक्रय हेतु संग्रहित किया जा रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रन्नौद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी पातीराम जाटव पुत्र बलचंदी जाटव उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्र. 08 जाटव मोहल्ला रन्नौद थाना रन्नौद जिला शिवपुरी म.प्र. को अवैध रूप से हाथ भट्टी से कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। 

पुलिस टीम ने मौके से लगभग 100 लीटर हाथ भट्टी बनी कच्ची शराब जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹ 10,000/- है जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तारी की कर माननीय न्यायालय पेश किया ।

सराहनीय भूमिका – उनि निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्र.आर.934 जगेश सिंह सिकरवार, प्र.आर.198 अख्तर खान, आर. 814 महेश सिंह, आर. 886 सिद्धनाथ गौड़, आर. 846 महेश पटेलिया व म.आर. 457 कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)