सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड भोपाल की जिला इकाई शिवपुरी के तत्वाधान में सर बेनेगल नरसिंह राव की 139 वीं जयंती वन विहार कॉलोनी में पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा करसेना वालों के निज निवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
जयंती समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम एवं बी एन राव के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई इसके बाद बी एन राव के चित्र पर उपस्थित लोगों ने बारी -बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी शिवपुरी के पंडित श्रीनिवास उपाध्याय ने की जबकि संचालन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला प्रवक्ता पंडित विश्म्वर दयाल दीक्षित ने किया, प्रमुख वक्ता पंडित कैलाश नारायण मुद्गल स्वभाव ने कहा कि बी एन राव एक प्रख्यात भारतीय सिविल सेवक, न्यायाविद और राजनायिक थे
जिन्हें भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है ।अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी पंडित श्रीनिवास उपाध्याय ने सर बेनेगल नरसिंह राव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 26 फरवरी 1887 मंगलौर कर्नाटक में हुआ था और उनका निधन 30 नवंबर 1953 को स्विट्जरलैंड में हुआ ।
वे भारतीय संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे ,उन्होंने संविधान का पहला मसूदा तैयार किया था, डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने भी संविधान निर्माण में उनके मार्गदर्शन और योगदान की सराहना की थी। बी एन राव जी ने 1944 में इंडियन सिविल सर्विस ics से सेवा निवृत्ति ली और उन्हें कश्मीर का प्रधानमंत्री बनाया तथा अंतरराष्ट्रीय भूमिका में 1950 से 1952 तक वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रतिनिधि रहे ,बाद में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय आईसीजे में न्यायाधीश के रूप में भी उन्होंने कार्य किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला सचिव पंडित गजानंद शर्मा ने कहा कि बी एन राव का जीवन सादगी स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। ब्राह्मण समाज के जिला संरक्षक पंडित बालकृष्ण मिश्रा ने कहा कि बी एन राव की जीवनी हमें यह प्रेरणा देती है कि सीमित संसाधनों में भी शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
जिला महामंत्री पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज को नई दिशा देने का अवसर हमें प्रदान करती है।
तथा संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी ने कहा कि भारत सरकार ने 1988 में उनके चित्र वाला एक डाक टिकट जारी किया था, 1947 में संविधान सभा का गठन के बाद बी एन राव ने संविधान का पहला मसौदा तैयार किया जिसमें 243 अनुच्छेद 25 भाग और 13 अनुसूचियां शामिल थी।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पंडित हरगोविंद शर्मा, डॉक्टर सी पी उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा पंडित ओमप्रकाश समाधिया पंडित हरि बल्लभ शर्मा ,महेंद्र शर्मा नलिन अवस्थी सुरेंद्र पाठक राजेंद्र पांडे बालकृष्ण शर्मा विनोद शर्मा एन पी अवस्थी आदि उपस्थित थे अंत में परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला संयोजक एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने उपस्थित सभी विप्र बन्धुओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।