थाना सीहोर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान 100 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुये मय मोटर साईकल के आरोपी संतोष परिहार को गिरफ्तार किया, संदेह होने पर पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी के अपराध मे पूछताछ कर खुलासा किया एवं चोरी गये आभूषण, नगदी एवं अन्य सामान बरामद किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध मे बारामदगी व अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे दिनांक 27.02.26 को सीहोर पुलिस द्वारा कोम्बिंग गश्त के दौरान काकंर हथेडा रोड़ सिध्द बाबा मंदिर के सामने ग्राम बिची पर से आरोपी संतोष पुत्र हाकिम सिंह परिहार उम्र 22 साल निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर जिला शिवपुरी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल मात्रा करीवन 100 लीटर व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल कुल कीमती 95 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अप.क्र.20/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीवध्द किया गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी संतोष परिहार से थाने के चोरी के अपराध क्र. 05/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस में पूछताछ की गई जिसमे आरोपी द्वारा चोरी का अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी संतोष की निसादेही पर उसके कब्जे से चोरी किये सोने चाँदी के आभूषण, घी, नगदी 10000 रूपये कुल मशरूका कीमती 90 हजार रूपये करीव बरामद किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

सराहनीय भूमिका – उ.नि. जूली तोमर, थाना प्रभारी सीहोर, प्र.आर बेताल सिहं गुर्जर, आर, देवेन्द्र परिहार, आर. धर्मेन्द्र शर्मा आर. हुकम सिंह, आर. सतेन्द्र रावत, आर. अजय माझी, आर. अवदेश, आर. विनोद कुमार, आर, अजय शाक्य, आर सायल खाँन की मुख्य सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)